HomeNational‘ट्रंप पर 100 फीसदी टैरिफ लगा दो मोदी जी, हम साथ हैं’...

‘ट्रंप पर 100 फीसदी टैरिफ लगा दो मोदी जी, हम साथ हैं’ – अरविंद केजरीवाल

Date:

Related stories

नई दिल्ली । भारत पर अमेरिका द्वारा 50 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भारत को ट्रंप की “गुंडागर्दी” का डटकर सामना करना चाहिए और कपास पर अमेरिका से आयात शुल्क 100 फीसदी तक बढ़ा देना चाहिए।

Read News : CG Crime News : पति बना प्यार में रोड़ा : 25 साल पुराने अफेयर के लिए पत्नी ने बॉयफ्रेंड से करवाया कत्ल….

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने “पीठ पीछे चोरी-चोरी” कुछ ऐसे फैसले लिए हैं, जो किसानों के साथ धोखा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में सरकार ने अमेरिका से आयात होने वाली कपास पर 40 दिनों के लिए ड्यूटी पूरी तरह हटा दी, जिससे भारतीय किसानों को बड़ा नुकसान होगा।

उन्होंने कहा, “अभी तक अमेरिका से आने वाली कपास पर 11 फीसदी ड्यूटी थी, जिससे भारतीय किसानों की कपास सस्ती और प्रतिस्पर्धी रहती थी। लेकिन अब अमेरिकी कपास 15-20 रुपये किलो सस्ती मिलेगी, ऐसे में भारतीय किसान अपनी उपज कहां बेचेंगे?”

Read News :  CG NEWS : सितंबर से बिजली बिल में तगड़ा झटका: अब सिर्फ 100 यूनिट तक ही मिलेगी छूट, किन्हें मिलेगा लाभ?

केजरीवाल ने अन्य देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि यूरोपीय संघ, चीन और कनाडा ने ट्रंप की टैरिफ नीतियों का कड़ा मुकाबला किया और अमेरिका को झुकना पड़ा। “अगर ट्रंप ने हम पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है, तो हमें भी उसके ऊपर 100 फीसदी टैरिफ लगा देना चाहिए था। मोदी जी क्यों झुके? भारत की नाराजगी को दुनिया नजरअंदाज नहीं कर सकती।”

Read News :  CG NEWS : तीज मनाने नाना के घर आया 7 साल का मासूम लापता, पुलिस तलाश में जुटी…

उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि वह अमेरिकी दबाव में न आएं और किसानों व घरेलू उद्योगों की सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाएं।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here