Thursday, October 8, 2026
Home Entertainment Shefali Bagga: बिग बॉस फेम शेफाली बग्गा ने ED को लौटाए इतने...

Shefali Bagga: बिग बॉस फेम शेफाली बग्गा ने ED को लौटाए इतने करोड़, महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोशन से मिली थी रकम

Shefali Bagga
Shefali Bagga

Shefali Bagga: नई दिल्ली। बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट और टीवी एंकर शेफाली बग्गा को लेकर महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट के मुताबिक, शेफाली बग्गा ने बेटिंग ऐप के प्रमोशन से मिली 1.20 करोड़ रुपये की रकम जांच एजेंसी को सौंप दी है।

Shefali Bagga: प्रमोशनल वीडियो के लिए मिली थी रकम

ED की जांच के अनुसार, शेफाली बग्गा को महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के प्रमोशनल वीडियो बनाने के लिए कुल करीब 1.50 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। पूछताछ के बाद उन्होंने ED को 1.20 करोड़ रुपये सौंप दिए। बताया गया है कि बग्गा ने जांच के दौरान कहा कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि जिस ऐप का वह प्रमोशन कर रही थीं, वह अवैध तरीके से चलाया जा रहा है।

42 लोगों के खिलाफ चार्जशीट

ED ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप सिंडिकेट मामले में 42 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इसमें कई कारोबारी और अन्य लोग शामिल हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, मामले में अपराध से हुई कमाई को अलग-अलग कंपनियों और निवेश के जरिए आगे बढ़ाने के आरोप हैं। चार्जशीट में EaseMyTrip के प्रमोटर निशांत पिट्टी का नाम भी शामिल है। ED का आरोप है कि उनके जरिए करीब 59 करोड़ रुपये की अपराध से हुई कमाई को आगे बढ़ाया गया।

बॉलीवुड से जुड़े लोगों से भी पूछताछ

महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED पहले भी कई बॉलीवुड कलाकारों और अन्य चर्चित हस्तियों को समन भेज चुकी है। जांच के दौरान कुछ लोगों पर ऐप के प्रमोशन और विदेशों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने से जुड़े सवाल उठाए गए हैं।

75 हजार करोड़ से ज्यादा की अपराध की आय का दावा

Shefali Bagga: ED की ताजा चार्जशीट के मुताबिक, महादेव ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट से जुड़ी अपराध की कुल आय 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है। एजेंसी को आशंका है कि वास्तविक रकम इससे भी ज्यादा हो सकती है। महादेव बेटिंग ऐप मामले के प्रमुख आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत कई आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। ED इस मामले में अब तक कई चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here