Himanta Biswa Sarma : पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने SIR (Special Investigation Report) और बांग्लादेशियों को लेकर विवादित बयान दिया।
Himanta Biswa Sarma : सरमा ने कहा कि SIR के कारण अगर लोग बांग्लादेश जा रहे हैं तो यह बिल्कुल सही है और उनका स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया, “बांग्लादेशियों को भारत में क्यों रहना चाहिए?” उनके इस बयान ने चर्चा का नया विषय खड़ा कर दिया है।
Read More : Khelo India : डॉ. राजेश जंघेल का खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए चयन
Himanta Biswa Sarma : इस दौरान उन्होंने व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी और तंज कसा, “रॉबर्ट वाड्रा कौन हैं? क्या वह सांसद या विधायक हैं? अब क्या हमें राहुल गांधी के जीजा के पीछे भी पड़ना होगा?”
इसके साथ ही सरमा ने शपथ ग्रहण समारोह पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि असमवासियों की ओर से वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अभिनंदन करते हैं।









