Wednesday, September 2, 2026
Home Chhattisgarh Balrampur News: बलरामपुर: चार दिन से लापता युवक का बछराजकुंवर धाम के...

Balrampur News: बलरामपुर: चार दिन से लापता युवक का बछराजकुंवर धाम के तालाब में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Balrampur News
Balrampur News

Balrampur News: बलरामपुर। जिले के चलगली थाना क्षेत्र स्थित कछिया गांव के 22 वर्षीय युवक बिमलेश वर्मा का शव चार दिन बाद बछराजकुंवर धाम के तालाब में तैरता हुआ मिला। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Balrampur News: जानकारी के अनुसार, बिमलेश वर्मा पिछले चार दिनों से लापता था। परिजनों ने काफी तलाश के बाद 15 जुलाई 2026 को चलगली थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।

Balrampur News: स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना से पहले झारखंड से आए कुछ श्रद्धालुओं ने बिमलेश को पास के गांव से शराब लाने के लिए भेजा था। शराब लाने के बाद उसने श्रद्धालुओं के साथ खाना-पीना किया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह नशे की हालत में वहां से चला गया था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।

Balrampur News: 17 जुलाई को जब स्थानीय लोग तालाब में नहाने पहुंचे, तो उन्होंने पानी में एक शव तैरता देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची चलगली थाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Balrampur News: पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Balrampur News: घटना के बाद प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने बछराजकुंवर धाम पहुंचकर स्थानीय बैगा समुदाय और क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक की। बैठक में भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here