Bilaspur Crime News:बॉयफ्रेंड की दूसरी युवती से बातचीत से आहत होकर आयुषी ने उठाया खौफनाक कदम, जांच के बाद प्रेमी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Bilaspur Crime News

Bilaspur Crime News:बिलासपुर। पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि प्रेमी की दूसरी युवती से बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी बात से परेशान होकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली।

Bilaspur Crime News:जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला सोनसरी की रहने वाली आयूषी कुर्रे उर्फ खुशी बिलासपुर के जरहाभाठा क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पीएससी की तैयारी कर रही थी। 20 मार्च 2026 को उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Bilaspur Crime News:जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आयूषी का गांव के ही दीपक खाण्डे के साथ प्रेम संबंध था। घटना वाले दिन दीपक शाम के समय आयूषी के कमरे पर आया था। उसके जाने के बाद आयूषी लगातार उसे फोन कर रही थी, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया।

Bilaspur Crime News:पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दीपक की किसी दूसरी युवती से बातचीत को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी बात से आहत होकर आयूषी ने आत्मघाती कदम उठाया।

Bilaspur Crime News:जांच पूरी होने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार खाण्डे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *