Indore Suicide Case News: इंदौर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मौत से पहले वीडियो बनाकर प्रेमिका समेत पांच लोगों को ठहराया जिम्मेदार

Anuj Nirala

Indore Suicide Case News: इंदौर। शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र स्थित नंदा नगर में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर अपने भाई को भेजा, जिसमें उसने अपनी प्रेमिका समेत पांच लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Indore Suicide Case News: मृतक की पहचान लविश लश्करी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, लविश पिछले करीब दो वर्षों से खंडवा निवासी एक युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे और वे इंदौर में साथ रह रहे थे।

READ MORE: इंदौर में महिला एवं बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, अब तक10.82 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Indore Suicide Case News: परदेशीपुरा थाना प्रभारी आर.डी. कानवा ने बताया कि कुछ समय पहले युवती के परिजन उसे अपने साथ खंडवा ले गए थे। इसके बाद युवती का मोबाइल फोन बंद हो गया और उससे संपर्क पूरी तरह टूट गया। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर लविश काफी परेशान रहने लगा था और लगातार मानसिक तनाव से गुजर रहा था।

Indore Suicide Case News: आत्महत्या करने से पहले लविश ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे अपने भाई को भेज दिया। वीडियो में उसने भावुक होते हुए कहा कि “प्यार में अक्सर लड़के ही अपनी जान दे देते हैं।” इसके साथ ही उसने अपनी प्रेमिका सहित कुल पांच लोगों के नाम लेते हुए उन्हें अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया।

Indore Suicide Case News: वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उसे जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया है। युवक का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है, ताकि उससे जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा सके। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक पर किस तरह का मानसिक दबाव था और किन परिस्थितियों में उसने यह कदम उठाया।

Indore Suicide Case News: पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही वीडियो में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनसे भी पूछताछ की जाएगी। खंडवा निवासी युवती और उसके परिजनों से भी संपर्क कर पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।

READ MORE: Rewa Hospital Bullet Operation: 45 मिनट के ऑपरेशन के बाद योगिता सिंह के पेट से निकाली गई गोली, हालत स्थिर; रीवा के निजी अस्पताल में चल रहा उपचार

Indore Suicide Case News: फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Indore Suicide Case News: यह घटना एक बार फिर मानसिक तनाव, रिश्तों में बढ़ती जटिलताओं और भावनात्मक समर्थन की आवश्यकता जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षित करती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *