Online Investment : ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के नाम पर बड़े स्तर की धोखाधड़ी, तीन गिरफ्तार

0
82

Online Investment : इंदौर। विजयनगर थाना पुलिस ने मेघदूत गार्डन में ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के नाम पर चल रही बड़े पैमाने की ठगी का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लोगों को दो से तीन गुना रिटर्न का लालच देकर अब तक लगभग 40 लाख रुपए की ठगी की।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने mexcapitalprime.in जैसी फर्जी वेबसाइट के जरिए लोगों को निवेश के लिए आकर्षित किया। युवकों ने विजयनगर क्षेत्र की एक बिल्डिंग में अस्थायी ऑफिस बनाकर खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया और मेघदूत गार्डन में बैठकर नागरिकों को लालच दिया।

Read More : Job Crisis : जा सकती हैं 2 करोड़ भारतीयों की नौकरियां! जानिए क्यों गहराया मिडिल क्‍लास के लिए बड़ा संकट…

Online Investment : गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शिवेंद्र चंदेल (नंदानगर), चिराग पंवार (महालक्ष्मी नगर) और प्रवीण गोयल (शाजापुर) शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने यह स्वीकार किया कि निवेश के नाम पर मिली रकम का अधिकांश हिस्सा उन्होंने व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं में खर्च कर दिया।

क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपियों के जाल में अब तक दो दर्जन से अधिक लोग फंस चुके हैं। डिजिटल सबूतों के आधार पर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा रहा है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

Online Investment : पुलिस ने सभी मोबाइल फोन और डिजिटल एविडेंस जब्त कर साइबर जांच के लिए भेज दिए हैं। मामले की आगे की जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि ठगी के पैसे कहाँ और कैसे खर्च किए गए तथा कितने और पीड़ित सामने आ सकते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here