Friday, June 12, 2026
42.3 C
Raipur

Rewa Hospital Bullet Operation: 45 मिनट के ऑपरेशन के बाद योगिता सिंह के पेट से निकाली गई गोली, हालत स्थिर; रीवा के निजी अस्पताल में चल रहा उपचार

Rewa Hospital Bullet Operation: रीवा। पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक नागेंद्र सिंह के परिवार से जुड़ी गोलीकांड की घटना के बाद घायल योगिता सिंह का सफल ऑपरेशन कर उनके पेट में फंसी गोली निकाल ली गई है। रीवा के एक निजी अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने करीब 45 मिनट तक चले ऑपरेशन के बाद गोली को बाहर निकाला। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों का कहना है कि उचित देखरेख के साथ आने वाले एक सप्ताह में उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होने की उम्मीद है।

Rewa Hospital Bullet Operation: जानकारी के अनुसार, योगिता सिंह पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक नागेंद्र सिंह के भाई की बहू हैं। गुरुवार रात लगभग 9 बजे गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में रीवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने तत्काल जांच शुरू की और सर्जरी करने का निर्णय लिया।

READ MORE: MP Congress Delhi Protest: ‘देश इलेक्टोरल ऑटोक्रेसी की ओर बढ़ रहा’, मीनाक्षी नटराजन के नामांकन विवाद पर दिल्ली में MP कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

Rewa Hospital Bullet Operation: विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में करीब 45 मिनट तक ऑपरेशन चला, जिसके दौरान योगिता सिंह के पेट के बाएं हिस्से में फंसी गोली को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और मरीज की स्थिति अब खतरे से बाहर है।

Rewa Hospital Bullet Operation: डॉक्टरों ने बताया कि गोली लगने के कारण उन्हें आंतरिक चोटें आई थीं, लेकिन समय रहते उपचार मिलने से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल योगिता सिंह को अस्पताल के विशेष निगरानी कक्ष में रखा गया है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग कर रही है।

Rewa Hospital Bullet Operation: प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह घटना पारिवारिक विवाद के दौरान हुई, जिसमें योगिता सिंह के पेट के बाईं ओर गोली लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंच गए थे। मामले की जांच भी जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को खंगाल रही है।

Rewa Hospital Bullet Operation: अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि योगिता सिंह को अभी लगभग एक सप्ताह तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा। यदि स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार जारी रहता है, तो उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।

READ MORE: MP Political Controversy: दिग्विजय सिंह के बयान से MP की राजनीति में बवाल, बीजेपी ने साधा निशाना; सुप्रीम कोर्ट के सम्मान का उठाया मुद्दा

Rewa Hospital Bullet Operation: इस हाई प्रोफाइल गोलीकांड के सामने आने के बाद पूरे रीवा जिले में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं, परिवार के सदस्यों ने योगिता सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Dantewada Aarti Sponge Company: 'कागजी खनन' का महाघोटाला? मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा...

Dantewada Aarti Sponge Company: 'कागजी खनन' का महाघोटाला? मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा...

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

Gariaband  Electricity News-अंधेरे में गुजर रही 48 गांवों की जिंदगी,PM मोदी को खू*न से लिखे 500 पत्र

Gariaband Electricity News-अंधेरे में गुजर रही 48 गांवों की जिंदगी,PM मोदी को खू*न से लिखे 500 पत्र

Latest YouTube Shorts

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Operation Clean Hunt: हत्या के प्रयास का दो साल से फरार आरोपी सन्नी सरदार गिरफ्तार

Operation Clean Hunt: गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। सिटी कोतवाली पुलिस...

Mission Samvedna: ब्लैकमेलिंग से परेशान पीड़िता को राहत, अभियान संवेदना के तहत आरोपी पर कार्रवाई

Mission Samvedna: गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले...

Related Articles

Popular Categories