Saturday, September 12, 2026
Home Madhya Pradesh Indore MP Political Controversy: दिग्विजय सिंह के बयान से MP की राजनीति में...

MP Political Controversy: दिग्विजय सिंह के बयान से MP की राजनीति में बवाल, बीजेपी ने साधा निशाना; सुप्रीम कोर्ट के सम्मान का उठाया मुद्दा

MP Political Controversy: इंदौर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सुप्रीम कोर्ट को लेकर दिए गए बयान के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में सियासी घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस बयान को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है और इसे लोकतांत्रिक संस्थाओं तथा न्यायपालिका के सम्मान के खिलाफ बताया है।

MP Political Controversy: इंदौर में भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह की टिप्पणी को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि राज्यसभा चुनाव के नामांकन पत्र में कोई त्रुटि हुई है तो उसके लिए दूसरों को दोषी ठहराना उचित नहीं है। कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों बनी।

READ MORE: इंदौर में महिला एवं बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, अब तक10.82 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

MP Political Controversy: वहीं, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दिग्विजय सिंह के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि देश की सर्वोच्च न्यायिक संस्था के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी स्वीकार्य नहीं हो सकती। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में स्वतः संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग भी की।

MP Political Controversy: भाजपा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी आंतरिक कमजोरियों और संगठनात्मक विफलताओं को छिपाने के लिए अनावश्यक विवाद खड़ा कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने स्वयं अपने उम्मीदवार का नामांकन पत्र सही तरीके से प्रस्तुत नहीं किया और अब उसकी जिम्मेदारी दूसरों पर डालने का प्रयास किया जा रहा है।

MP Political Controversy: उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस में राज्यसभा चुनाव को लेकर असमंजस और क्रॉस वोटिंग की आशंका का माहौल बना हुआ है, जिसके चलते पार्टी के नेता लगातार विवादित बयान दे रहे हैं।

READ MORE: MP News: भोपाल पटाखा मार्केट में भीषण आग! धमाकों से दहला इलाका, पेट्रोल पंप के पास टला बड़ा हादसा

MP Political Controversy: दिग्विजय सिंह के बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। भाजपा जहां इसे न्यायपालिका के सम्मान से जोड़कर कांग्रेस को घेर रही है, वहीं कांग्रेस इस पूरे घटनाक्रम को लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बता रही है। आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने की संभावना जताई जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here