Indore Crime : इंदौर में सिरफिरे का आतंक, राहगीर को रोककर की गाली-गलौच, छोटे बच्चों के सामने मचाया भारी हंगामा

Sanjay Sahu
Indore Crime

Indore Crime : इंदौर : इंदौर की सड़कों पर नशे का कहर किस कदर हावी है, इसकी एक बानगी एरोड्रम थाना क्षेत्र में देखने को मिली। छोटा बांगड़दा स्थित कालका माता मंदिर के पास एक नशेड़ी ने राह चलते परिवार को रोककर न केवल उनका रास्ता रोका, बल्कि छोटे बच्चों के सामने जमकर हंगामा भी किया। पीड़ित माता-पिता डरे-सहमे उसे छोड़ने की गुहार लगाते रहे, लेकिन नशे में धुत आरोपी को कोई फर्क नहीं पड़ा। यह पूरी घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल है। देखिए रिपोर्ट।

​
Indore Crime : वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक व्यक्ति नशे की हालत में राहगीरों से अभद्रता कर रहा है। पीड़ित परिवार के साथ छोटे बच्चे भी थे, जो इस घटना के बाद बुरी तरह सहम गए। आरोपी द्वारा किया गया यह हंगामा सड़क पर गुजरने वाले अन्य लोगों के लिए भी मुसीबत का सबब बना रहा।

 

Indore Crime : घटना के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामला वाहन टकराने को लेकर उपजे विवाद से शुरू हुआ था। पुलिस यह भी जांच रही है कि क्या आरोपी वास्तव में मानसिक रूप से अस्थिर है या यह महज नशे का असर था।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *