दुर्ग/भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र के उड़िया मोहल्ले में पुरानी रंजिश के चलते एक बुजुर्ग ने 30 वर्षीय युवक की टंगिया (कुल्हाड़ी) से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
पहले हुआ विवाद, फिर बना हत्या का कारण
CG Crime: मृतक विक्रम सोना और आरोपी 60 वर्षीय मुरली खेस के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। दो दिन पहले दोनों के बीच जमकर कहासुनी और झगड़ा हुआ था, जिसने इस घटना की भूमिका तैयार की।
READ MORE: CG NEWS :सांसद के बयान पर बवाल: मजदूरों ने खदान बंद की, ग्रामीणों ने आमसभा कर जताया विरोध
सुनियोजित तरीके से किया हमला
CG Crime: रविवार सुबह आरोपी मुरली खेस टंगिया लेकर विक्रम सोना के पास पहुंचा और उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा।
अस्पताल में तोड़ा दम
CG Crime: स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विक्रम को तत्काल सुपेला सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी
CG Crime: घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।
READ MORE: CG NEWS : बालोद में युवक-युवती ने एक साथ दी जान, खेत में एक ही फंदे पर लटके मिले शव
आपसी रंजिश का खतरनाक अंजाम
CG Crime: प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि पुरानी दुश्मनी और गुस्से ने इस घटना को अंजाम तक पहुंचाया। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।









