Singrauli News: पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी, बैढ़न थाने में मामला दर्ज

0
63
Singrauli News
Singrauli News

Singrauli News: सिंगरौली। जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी अर्जुन पटेल पिता आत्माराम पटेल, निवासी कचनी थाना बैढ़न ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 अप्रैल को उसकी चचेरी बहन कविता पटेल के साथ प्रीतम कुशवाहा एवं उसके साथियों द्वारा मारपीट की गई थी। इस घटना की शिकायत कविता पटेल ने बैढ़न थाने में दर्ज कराई थी तथा उसका चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया था।

पीड़ित ने बताया कि 25 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे वह अपनी दुकान पर था, तभी उसकी बहन कविता का फोन आया। उसने रोते हुए बताया कि कुछ लोग उसके साथ मारपीट और विवाद कर रहे हैं। सूचना मिलने पर अर्जुन पटेल अपने साथी हिमांशु साकेत और राकेश कुमार गुप्ता के साथ मौके पर पहुंचा।

आरोप है कि वहां मौजूद प्रीतम कुशवाहा और उसके साथियों ने गाली-गलौच करते हुए अर्जुन पटेल के साथ हाथ-मुक्कों और डंडों से मारपीट की। साथ ही आरोपियों ने धमकी दी कि आज तो बच गए हो, दोबारा मिले तो जान से मार देंगे।

मारपीट में अर्जुन पटेल को सिर, बाएं हाथ और पीठ में चोटें आई हैं। वहीं पूर्व में हुई मारपीट में कविता पटेल के चेहरे और सिर में चोट लगने की बात कही गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है तथा पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here