Suicide Case Domestic Violence : पति की प्रताड़ना से मौत: रायपुर में महिला ने की आत्महत्या, पुलिस ने दर्ज किया उकसाने का केस

VIKASH KHALKHO

Suicide Case Domestic Violence : रायपुर। राजधानी के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कोटा मस्जिद रोड इलाके में एक 34 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतिका आयसा खान ने अपने घर के बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि पति की निरंतर प्रताड़ना, मारपीट और मानसिक शोषण से तंग आकर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

क्या था प्रताड़ना का कारण? जांच में सामने आया कि आयसा का विवाह 2011 में अमजद खान से हुआ था। शुरुआत में सब ठीक रहने के बाद, पति अमजद खान आए दिन आयसा के चरित्र पर शक करने लगा। परिजनों के अनुसार, वह अक्सर आयसा के साथ मारपीट करता था और उस पर मायके से संपत्ति का हिस्सा लाने का दबाव बनाता था।

घटना की रात क्या हुआ था? मृतिका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना से एक रात पहले भी खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान अमजद ने अपने बच्चे के सामने आयसा के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसने महिला के गले पर चाकू भी लगा दिया था। प्रताड़ना से मानसिक रूप से टूट चुकी आयसा ने उस रात बच्चों के साथ अलग कमरे में सोने के बाद तड़के बरामदे में चुन्नी से फांसी लगा ली।

पोस्टमार्टम और पुलिस कार्रवाई 17 फरवरी की सुबह आयसा का शव पंखे से लटका मिला। मृतिका के भाई नेहाल खान की सूचना पर मौके पर पहुंची सरस्वती नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा। रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगाना पाया गया। मर्ग जांच के दौरान परिजनों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पाया कि पति द्वारा “कहीं भी जाकर मर जा” जैसे अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल ने महिला को आत्महत्या के लिए उकसाया।

पति अमजद खान पर केस दर्ज सरस्वती नगर पुलिस ने मृतिका के पति अमजद खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *