Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : खुद को बम से उड़ाना चाहता था महापौर का...

Raipur Crime : खुद को बम से उड़ाना चाहता था महापौर का साला, मितानिन के घर छिपाया विस्फोटक सामान

0
77
Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में देसी बम बनाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी विनय देवांगन ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि वह पारिवारिक तनाव से परेशान था और खुद को बम से उड़ाकर आत्महत्या करना चाहता था। विनय कांग्रेस नेता और बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन का साला है। पुलिस ने उसे रावाभाठा इलाके से गिरफ्तार किया, जहां पहले मितानिन के घर से विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी।

Raipur Crime : पुलिस के अनुसार, आरोपी का व्यवहार लंबे समय से असामान्य था। वह कई बार घर छोड़कर जा चुका था और परिवार से बातचीत भी नहीं करता था। मामले की शुरुआत 6 मई को हुई, जब विनय देवांगन एक काला बैग लेकर रविशंकर शुक्ल वार्ड स्थित पुष्पा साहू के घर पहुंचा। उसने कुछ समय के लिए बैग रखने की बात कही और वहां से चला गया। देर तक वापस नहीं लौटने पर घरवालों को शक हुआ।

Raipur Crime : वार्ड पार्षद और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में बैग की जांच की गई, जिसमें एयर गन, बैटरी, वायर, कैमिकल, डेटोनेटर और बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान मिला। सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस, बम निरोधक दस्ता और बैलिस्टिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। जांच में तीन बम नुमा बोतलें, IED मैकेनिजम और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई, जिन्हें सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज किया गया।

Raipur Crime : घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे भनपुरी इलाके से गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी का किसी अन्य नेटवर्क या आपराधिक गतिविधि से संबंध तो नहीं है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here