Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh Chakradhar Nagar Theft Case : रायगढ़: सूने मकान में चोरी करने वाले...

Chakradhar Nagar Theft Case : रायगढ़: सूने मकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार; जेवर गलाकर साक्ष्य मिटाने की साजिश हुई नाकाम

Chakradhar Nagar Theft Case : गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 72 घंटे के भीतर सूने मकान का ताला तोड़कर जेवरात चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने चोरी का माल, नगदी और घटना में प्रयुक्त दो वाहन भी जब्त किए हैं।

9 मई को दर्ज हुई थी रिपोर्ट विनोबा नगर निवासी प्रार्थी संतोष कुमार देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 मई को जब वे सपरिवार रिश्तेदारी में गए थे, तब अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान का ताला और अलमारी तोड़कर करीब 70 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 224/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की।

साक्ष्य मिटाने के लिए गलाए जेवर जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से चोरी के कुछ आभूषणों को गलाकर उनका स्वरूप बदल दिया था और कुछ सामान केलो नदी में फेंक दिया था। संगठित अपराध और साक्ष्य मिटाने के प्रमाण मिलने पर पुलिस ने मामले में बी.एन.एस. की अतिरिक्त धाराएं 112, 3(5) और 238 जोड़ी हैं।

गिरफ्तारी और बरामदगी पुलिस ने आरोपी रोशन सिंह, शिवा सोनी और धरमदास महंत उर्फ प्रेम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी जैसी धातु, नगदी, दो स्कूटी (टीवीएस एनटॉर्क और एक्टिवा CG 13 BL 4874) तथा धातु गलाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here