Tuesday, September 29, 2026
Home Chhattisgarh Gharghoda News: गायत्री मंदिर के भव्य मंच के लिए शुभम ट्रेडर्स ने...

Gharghoda News: गायत्री मंदिर के भव्य मंच के लिए शुभम ट्रेडर्स ने दिए 4 लाख रुपए, समिति ने जताया आभार

Gharghoda News
Gharghoda News

Gharghoda News: गौरी शंकर गुप्ता /घरघोड़ा। गायत्री मंदिर घरघोड़ा में सर्व समाज के लिए भव्य मंच, विशाल प्रांगण और आवश्यक सुविधाएं विकसित करने की दिशा में पहल शुरू की गई है। इसी क्रम में नगर के प्रतिष्ठित फर्म शुभम ट्रेडर्स के संचालक बनवारी लाल अग्रवाल ने गायत्री मंदिर समिति को 4 लाख रुपए की राशि सहयोग स्वरूप प्रदान की।

राशि प्रदान किए जाने पर गायत्री मंदिर समिति के सदस्यों ने बनवारी लाल अग्रवाल और शुभम ट्रेडर्स का आभार जताया। समिति के सदस्यों ने कहा कि इस सहयोग से मंदिर परिसर में सर्व समाज के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने में मदद मिलेगी।

सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सहयोग के लिए पहचान

बताया गया कि बनवारी लाल अग्रवाल लंबे समय से नगर में सामाजिक, धार्मिक और जनहित से जुड़े कार्यों में सहयोग करते रहे हैं। उनके सहयोग से घरघोड़ा अस्पताल में सर्वसुविधायुक्त हॉल का निर्माण, घरघोड़ा स्टेडियम में बोर की सुविधा और मुक्तिधाम में मंच जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने में योगदान दिया गया है। इसके अलावा नगर में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भी उनके द्वारा सहयोग किए जाने की बात समिति की ओर से कही गई।

अग्रोहा धाम के प्लेटिनम सदस्य

बनवारी लाल अग्रवाल रायगढ़ स्थित अग्रोहा धाम के प्लेटिनम सदस्य भी हैं। बताया गया कि रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ सहित खाटू श्याम जी, देवघर और अमरनाथ जैसे धार्मिक स्थलों से जुड़े सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में भी उन्होंने आर्थिक सहयोग दिया है।

Gharghoda News: गायत्री मंदिर समिति ने कहा कि समाज और धार्मिक संस्थाओं के लिए इस तरह का सहयोग सामाजिक सहभागिता की मिसाल है। समिति के सदस्यों ने शुभम ट्रेडर्स और बनवारी लाल अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सहयोग की उम्मीद जताई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here