Tuesday, September 29, 2026
Home Chhattisgarh Durg News: शिक्षा मंत्री के गृह जिले में बड़ा हादसा, छत का...

Durg News: शिक्षा मंत्री के गृह जिले में बड़ा हादसा, छत का प्लास्टर गिरने से 3 छात्र घायल; छात्रा की हालत गंभीर

Durg News
Durg News

Durg News: दुर्ग। शिक्षा मंत्री के गृह जिले दुर्ग में मंगलवार को सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा हो गया। ग्राम गनियारी स्थित शासकीय स्कूल में त्रैमासिक परीक्षा के दौरान अचानक छत का प्लास्टर गिर गया। इस दौरान परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राएं इसकी चपेट में आ गए।

हादसे में तीन छात्रों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें एक छात्रा को गंभीर चोट आने की बात कही जा रही है। घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया और घायल छात्रों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि जिस समय छत का प्लास्टर गिरा, उस वक्त छात्र परीक्षा दे रहे थे। अचानक हुए हादसे से विद्यार्थियों में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल के स्टाफ और आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल छात्रों को बाहर निकाला गया। घायल छात्रों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

Durg News: हादसे के बाद स्कूल भवन की स्थिति और छत के रखरखाव को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल हादसे की विस्तृत जानकारी और भवन की स्थिति को लेकर प्रशासन की रिपोर्ट का इंतजार है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here