Tuesday, September 29, 2026
Home Chhattisgarh DGGI Raid: शदानी दरबार के पास सितार गुटखा फैक्ट्री में DGGI की...

DGGI Raid: शदानी दरबार के पास सितार गुटखा फैक्ट्री में DGGI की रेड, 50 से 60 बोरा गुटखा जब्त होने की खबर

DGGI Raid
DGGI Raid

DGGI Raid: रायपुर। शदानी दरबार के पास स्थित कथित सितार गुटखा फैक्ट्री और गोदाम में DGGI की टीम ने छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई के दौरान टीम ने गुटखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीनों, रॉ मटेरियल और बड़ी मात्रा में तैयार सितार गुटखा जब्त किया है। शुरुआती जानकारी में 50 से अधिक बोरा गुटखा जब्त किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि जब्त सामग्री की सटीक मात्रा की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि DGGI की टीम ने फैक्ट्री और गोदाम में पहुंचकर वहां मौजूद मशीनों, कच्चे माल, तैयार गुटखे, पैकिंग सामग्री और दस्तावेजों की जांच की। कार्रवाई के दौरान गुटखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीनों को भी जब्त किए जाने की जानकारी है।

इससे पहले दुर्ग जिले के कुम्हारी के स्टेशन चौक क्षेत्र में भी DGGI की टीम ने एक फैक्ट्री और गोदाम पर कार्रवाई की थी। उस दौरान टीम ने गुटखा बनाने में इस्तेमाल होने वाली दो मशीनें और करीब 30 बोरा तैयार गुटखा जब्त किया था। यहां सितार कंपनी के नाम से गुटखा तैयार किए जाने की जानकारी सामने आई थी।

सूत्रों के अनुसार DGGI को कुम्हारी क्षेत्र में कथित तौर पर टैक्स नियमों का पालन किए बिना गुटखा निर्माण और कारोबार किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद करीब 10 से 12 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम तीन वाहनों से मौके पर पहुंची थी। टीम ने फैक्ट्री और गोदाम में मौजूद सामान के साथ कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की।

बताया जा रहा है कि शदानी दरबार के पास स्थित गोदाम सुरेश गुप्ता का है। हालांकि इस संबंध में DGGI की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत बयान सामने नहीं आया है।

 

READ MORE: Durg DGGI Raid: गुटखा फैक्ट्री पर सेंट्रल DGGI की रेड, 12 सदस्यीय टीम ने 2 मशीनें और 30 बोरा गुटखा किया जब्त

 

DGGI Raid: DGGI की जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि गुटखा निर्माण, पैकिंग और बिक्री से जुड़े कारोबार में GST और अन्य कर नियमों का पालन किया गया था या नहीं। जब्त दस्तावेजों और सामग्री की जांच के बाद संभावित टैक्स देनदारी और अन्य अनियमितताओं को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

DGGI Raid: फिलहाल DGGI की टीम जब्त सामग्री और मशीनों को लेकर रायपुर रवाना हो गई है। विभागीय जांच और दस्तावेजों के मिलान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जब्त गुटखे की वास्तविक मात्रा और कीमत की आधिकारिक जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here