विदिशा मेडिकल कॉलेज में नवजात की मौत पर हंगामा, डॉक्टर से मारपीट के बाद जूनियर डॉक्टर थाने पहुंचे

vidisha-newborn-death-hospital-dispute: विदिशा मेडिकल कॉलेज में 9 दिन की नवजात बच्ची की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर एकजुट होकर कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के मुताबिक राजपूत कॉलोनी निवासी विक्रम राजपूत अपनी पत्नी अनुराधा राजपूत को प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। प्रसव के बाद डॉक्टरों ने जच्चा-बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया था, लेकिन अगले दिन नवजात की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद बच्ची को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।

vidisha-newborn-death-hospital-dispute: परिजनों का आरोप है कि 9 दिन के इलाज के दौरान बच्ची को 12 यूनिट रक्त चढ़ाया गया, लेकिन इसके बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। बच्ची की मौत से आक्रोशित पिता विक्रम और अन्य परिजनों ने डॉक्टर को थप्पड़ मारकर विरोध जताया।

घटना के बाद नाराज जूनियर डॉक्टर बड़ी संख्या में कोतवाली थाने पहुंचे और मेडिकल स्टाफ के साथ मारपीट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
वहीं मृत बच्ची के परिजनों का कहना है कि इलाज सही तरीके से नहीं किया गया और डॉक्टरों का व्यवहार भी ठीक नहीं था। परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

vidisha-newborn-death-hospital-dispute: दूसरी ओर बच्ची का इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि जब नवजात को भर्ती किया गया था, उसकी हालत बेहद गंभीर थी। बच्ची को लगातार झटके आ रहे थे और ब्रेन हेमरेज का खतरा था। डॉक्टर के अनुसार बच्ची के बचने की संभावना बेहद कम थी, लेकिन मेडिकल टीम ने लगातार 8 से 9 दिन तक उसका इलाज किया।

डॉक्टर का आरोप है कि बच्ची की मौत के बाद कुछ रिश्तेदारों ने बिना इलाज की जानकारी के अस्पताल स्टाफ के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories