Wednesday, May 20, 2026
31.1 C
Raipur

Bargi News : डीजल, गैस, पेट्रोल की किल्लत और महंगाई के विरोध में बरगी में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Bargi News : बरगी /बरगी नगर। ग्राम बरगी में डीजल, गैस और पेट्रोल की किल्लत, बढ़ती कीमतों, बिजली बिलों में वृद्धि तथा अन्य क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने तहसील कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय यादव की विशेष उपस्थिति में आयोजित किया गया। इसके बाद तहसीलदार रविन्द्र पटेल को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

Bargi News : प्रदर्शन से पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती मुन्नीबाई के नेतृत्व में कांग्रेसजन रेस्ट हाउस के सामने एकत्र हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों तथा लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ता खाली गैस सिलेंडर लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे और सांकेतिक प्रदर्शन किया।

Bargi News : प्रदर्शन में शरद सिंह गौर, बमबम तिवारी, रघु चौधरी, एडवोकेट राजेश पटेल, कमला पटेल, नारायण शर्मा, वीरसिंह पटेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गोपी सिंह, विपुल झरिया, नन्हू रजक, कुंवर पटेल, युवराम पटेल, हीरा पटेल, शैलेश पटेल, शानू यादव, टिंकू राजपूत, राकेश मिश्रा, विजय पटेल, उमा देवी, प्रकाश थापा, जय सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Bargi News : इस अवसर पर संजय यादव ने मां नर्मदा में हो रहे अवैध उत्खनन और क्षेत्र में घर-घर बिक रही अवैध शराब का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि अवैध उत्खनन और शराब बिक्री के खिलाफ कांग्रेस जल्द ही बड़ा आंदोलन करेगी।

Bargi News : संजय यादव ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल के दामों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। वहीं बिजली बिलों में वृद्धि से ग्रामीण और किसान वर्ग पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

Bargi News : बरगी में फायर बिग्रेड की मांग

Bargi News : प्रदर्शन के दौरान बरगी क्षेत्र में फायर बिग्रेड की व्यवस्था की मांग भी उठाई गई। कांग्रेस नेताओं और क्षेत्रवासियों ने कहा कि इन दिनों गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आग लगने पर समय पर राहत नहीं मिल पाती, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में बरगी क्षेत्र में स्थायी रूप से फायर बिग्रेड की व्यवस्था की जानी चाहिए।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Latest YouTube Shorts

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

सलासर बालाजी धाम में भक्ति का सैलाब, प्रभात आरती में गूंजा “जय श्री बालाजी”

राजस्थान के चूरू जिले स्थित प्रसिद्ध सलासर बालाजी धाम...

महाकाल की भव्य भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में गूंजा ‘हर-हर महादेव’

मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में...

Related Articles

Popular Categories