रीवा की छात्रा का नीट स्कोर 531 होने के बावजूद दाखिला अधर में, एनटीए की गलती से पैदा हुआ विवाद

VIKASH KHALKHO

रीवा। नीट परीक्षा में 720 में से 531 अंक प्राप्त करने वाली छात्रा एंजेल तिवारी का मेडिकल कॉलेज में दाखिला नेशनल टेस्ट एजेंसी (एनटीए) की गलती के कारण अधर में लटक गया। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने पहुंची छात्रा को कॉलेज के डीन ने स्कोर कार्ड खुल न पाने का हवाला देते हुए डीएमई से संपर्क करने को कहा।

जब छात्रा ने डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन से संपर्क किया, तो उसे बताया गया कि उसके स्कोर कार्ड में केवल 147 अंक दर्ज हैं। इस जानकारी से छात्रा और उसके परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

छात्रा ने आनन-फानन में एनटीए को पत्राचार कर पूरे मामले की शिकायत नगर पुलिस अधीक्षक से की। छात्रा एंजेल तिवारी ने बताया कि उसने नीट परीक्षा पूरी प्रक्रिया के अनुसार दी थी और एनटीए द्वारा भेजे गए ओएमआर शीट में उसे 720 में से 531 अंक प्राप्त हुए थे।

स्कोर बोर्ड न खुलने और डीएमई की ओर से जानकारी में अंतर के कारण छात्रा मानसिक अवसाद से गुजर रही है। परिजन ने सभी दस्तावेज पुलिस अधीक्षक को सौंप दिए हैं और साथ ही एनटीए के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका भी दायर की गई है।

एंजेल तिवारी, पीड़ित छात्रा – “मैंने सभी प्रक्रिया पूरी की थी और 531 अंक प्राप्त किए, लेकिन अब मेरा दाखिला अधर में लटक गया है। मेरी पढ़ाई का भविष्य अनिश्चित हो गया है।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *