Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur M.P News : जबलपुर के बरगी डेम में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने...

M.P News : जबलपुर के बरगी डेम में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से मजदूर की मौत, निर्माण कार्य बना जानलेवा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के बरगी नगर स्थित बरगी बांध क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सिंचाई विभाग के पुराने कार्यालय की दीवार तोड़ने के दौरान अचानक दीवार गिर गई, जिससे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर की पहचान धनीराम झारिया के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

काम के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह के समय पुराने कार्यालय की दीवार तोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और उसके नीचे दबने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताई घटना

ट्रैक्टर चालक छोटेलाल झारिया ने बताया कि वह सिंचाई विभाग के कर्मचारी नरहर पटेल का ट्रैक्टर चलाता है। रोज की तरह वह अपने साथी धनीराम के साथ काम पर आया था। उन्हें पुराने भवन की दीवार गिराकर ईंट लाने के निर्देश दिए गए थे, तभी यह हादसा हो गया।

Read More : इंदौर के बाणगंगा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, फंसे मजदूरों का रेस्क्यू, दमकल ने पाया काबू

पुलिस पहुंची मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही बरगी नगर चौकी प्रभारी सरिता पटेल मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

जांच जारी, लापरवाही की आशंका

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा उपायों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here