Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News: रायपुर में एचपीसीएल मैनेजर से 33 लाख की ऑनलाइन ठगी,...

Raipur News: रायपुर में एचपीसीएल मैनेजर से 33 लाख की ऑनलाइन ठगी, टेलीग्राम इन्वेस्टमेंट ग्रुप के नाम पर रकम हड़पी गई

Raipur News:
Raipur News:

Raipur News: रायपुर : रायपुर में एचपीसीएल के एक मैनेजर से 33 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठगों ने टेलीग्राम के माध्यम से इन्वेस्टमेंट और ऑनलाइन ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर उन्हें निवेश के लिए तैयार किया। शुरू में लाभ का भरोसा दिलाने के लिए कुछ रकम वापस की गई, लेकिन बाद में पूरी राशि हड़प ली गई।

Raipur News: यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। सड्डू स्थित राजधानी विहार में रहने वाले 46 वर्षीय वेद प्रकाश बघेल एचपीसीएल मंदिर हसौद में मैनेजर पद पर पदस्थ हैं। कुछ समय पहले टेलीग्राम आईडी के जरिए उनसे अज्ञात व्यक्तियों ने संपर्क किया और उन्हें निवेश प्लेटफॉर्म से जोड़ने का दावा किया। आरोपितों ने शेयर और ऑनलाइन ट्रेडिंग में बड़े मुनाफे का लालच देकर उन्हें निवेश करने के लिए प्रेरित किया।

Raipur News: ठगों पर भरोसा कर वेद प्रकाश बघेल ने 20 अक्टूबर से 27 नवंबर 2025 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में किश्तों में कुल 34 लाख 48 हजार 807 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। शुरुआत में विश्वास कायम करने के लिए ठगों ने दो बार में 89 हजार 250 रुपये मुनाफे के रूप में वापस भी किए।

Raipur News: इसके बाद जब पीड़ित ने अपनी पूरी राशि और मुनाफा निकालने की बात कही, तो आरोपितों ने पैसे लौटाने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने बैंक क्रेडिट स्कोर खराब होने का बहाना बनाते हुए और रकम जमा करने का दबाव डालना शुरू कर दिया। इसी दौरान वेद बघेल को ठगी का शक हुआ।

Raipur News: पीड़ित ने तत्काल साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच के बाद मंदिर हसौद थाने में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here