CG NEWS : बालोद में युवक-युवती ने एक साथ दी जान, खेत में एक ही फंदे पर लटके मिले शव

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : बालोद : बालोद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक और युवती ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।जानकारी के मुताबिक, दोनों ने खेत में एक ही फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। सुबह ग्रामीणों ने उन्हें फांसी के फंदे पर झूलते देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

CG NEWS : मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दोनों की पहचान गबदी अर्जुन्दा निवासी संतोषी यादव और थलेश खुरांशु के रूप में हुई है। प्राथमिक जानकारी में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *