CG NEWS: अवैध शराब विवाद में बवाल: शिकायत पर ग्रामीण की पिटाई, आक्रोशित लोगों ने ढाबा संचालक और बेटे को पीटा

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS: बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के कसडोल ब्लॉक के ग्राम कटगी में अवैध शराब बिक्री को लेकर विवाद बढ़ गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। ग्रामीणों ने पहले ढाबे में अवैध शराब बिकने की शिकायत कलेक्टर और एसपी से की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

CG NEWS: कार्रवाई न होने से ढाबा संचालक के हौसले बढ़े और उसने शिकायत करने वाले एक ग्रामीण के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। बताया गया कि उसने बाहरी लोगों को बुलाकर ग्रामीणों को धमकाने की भी कोशिश की। इससे गांव में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने मिलकर ढाबा संचालक भागवत थवाईत और उसके बेटे संतोष थवाईत की पिटाई कर दी।

CG NEWS: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह और कसडोल थाना पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया। घटना के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया और गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

CG NEWS: इस घटना ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जाता और छोटी-मोटी कार्रवाई कर औपचारिकता निभाई जाती है।

CG NEWS: इसी तरह हाल ही में वाहन तोड़फोड़ और बैटरी चोरी की घटनाओं में भी पुलिस की धीमी कार्रवाई सामने आई है, जहां कई मामलों में आरोपियों को पकड़ने या चोरी का सामान बरामद करने में देरी हुई।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *