CG NEWS : सोडसिवनी कड़सार जतरा में शामिल हुईं लता उसेंडी, आस्था और परंपरा का महापर्व बना आकर्षण का केंद्र

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रोशन सेन /माकड़ी। माकड़ी विकासखंड के ग्राम सोडसिवनी में आयोजित पारंपरिक कड़सार जतरा में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक लता उसेंडी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने देवी-देवताओं के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

 

जतरा में सहभागिता करते हुए लता उसेंडी ने कहा कि बस्तर की असली पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और गहरी लोक आस्था में निहित है। कड़सार जतरा जैसे आयोजन इन परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ ही सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।

CG NEWS : जतरा स्थल पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी। साथ ही आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को हमारी अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर बताया।

CG NEWS : भक्ति, उत्साह और पारंपरिक उल्लास से सराबोर इस कड़सार जतरा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। लता उसेंडी की गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन में विशेष रौनक और उत्साह देखने को मिला।

CG NEWS : इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अशोक संजू, ग्वाल संजू पोयम, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष दीपेंद्र नाग, किसान मोर्चा मंत्री विष्णु पांडे, जनपद सदस्य गायत्री नेताम, उप सरपंच लच्छीनाथ सामदाई नेताम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *