Chhattisgarh Government Jobs: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! 9 हजार पदों पर सीधी भर्ती, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग

Sanjay Sahu
Chhattisgarh Government Jobs

Chhattisgarh Government Jobs: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को रोजगार, कौशल विकास, उच्च शिक्षा और उद्यमिता के क्षेत्र में नए अवसर देने पर जोर दे रही है। सरकार के मुताबिक, राज्य में करीब 9 हजार रिक्त सरकारी पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। क्लास-3 और क्लास-4 के पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का गठन किया गया है, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी सरकार ने निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की है। इसके लिए 33 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत NEET, JEE, CLAT, UPSC, CGPSC, बैंकिंग, SSC और रेलवे जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।

Chhattisgarh Government Jobs: कौशल विकास के क्षेत्र में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 26 जिलों में 18,330 युवाओं को करीब 29 करोड़ रुपये खर्च कर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके अलावा 35 हजार युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण के लिए 75 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान भी किया गया है।

Chhattisgarh Government Jobs: वहीं, उच्च शिक्षा के बजट में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर इसे वर्ष 2025-26 में 1,822.75 करोड़ रुपये किया गया है। जशपुर, रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार और रायगढ़ के पांच कॉलेजों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *