Raipur Nagar Nigam : रायपुर में करोड़ों की सीसी रोड–शेड अनियमितता का खुलासा! आज से शुरू होगी हाई-लेवल जांच…

Sanjay Sahu
Raipur Nagar Nigam

Raipur Nagar Nigam : रायपुर। नगर निगम रायपुर के जोनों में चल रहे निर्माण कार्यों पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सीसी रोड, ड्रेनेज स्लैब और शेड निर्माण में लाखों रुपए की अनियमितताओं के आरोपों के बाद अब निगम प्रशासन हरकत में आ गया है। विधायक राजेश मूणत द्वारा की गई शिकायत के आधार पर नगर निगम आयुक्त ने तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है, जो 21 नवंबर से औपचारिक जांच शुरू करेगी।

Raipur Nagar Nigam : दो-दो प्रोजेक्ट, 10-10 लाख… फिर भी गुणवत्ता पर सवाल

शिकायतों में तात्यापारा वार्ड के हांडीपारा इलाके और हनुमान मंदिर के पास बने दो निर्माण प्रोजेक्ट—

READ MORE : Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंड से मिलेगी राहत! अगले 5 दिन में बढ़ेगा तापमान, कुछ इलाकों में शीतलहर कायम

  • 10 लाख की लोहे की जाली,

  • 10 लाख का मंच शेड स्लैब,
    को लेकर गंभीर गड़बड़ियों का आरोप है।

इतना ही नहीं, 9.69 लाख की सीसी रोड और 10 लाख के आरसीसी लेटर कव्हर को भी संदिग्ध बताया गया है। आरोप है कि पूरी राशि स्वीकृत होने के बावजूद कम सामग्री, घटिया क्वालिटी और अधूरा निर्माण कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया।

कौन करेगा जांच?

उच्चस्तरीय समिति में ये अधिकारी शामिल हैं—

  • संजय बांगडे – अधीक्षण अभियंता (लोककर्म)

  • अंशुल शर्मा – कार्यपालन अभियंता

  • शैलेंद्र पटेल – सहायक अभियंता

समिति अब प्रत्येक निर्माण स्थल का निरीक्षण, रजिस्टर–बिलिंग रिकॉर्ड की जांच और संबंधित ठेकेदारों व अधिकारियों से पूछताछ करेगी। जांच रिपोर्ट के बाद निगम द्वारा आगे की कार्रवाई तय होगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *