Amgaon School : मिडिल स्कूल आमगांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया बाल दिवस

VIKASH KHALKHO

Amgaon School : साल्हेवारा – शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आमगांव घाट केसीजी में बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाकों में आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें नृत्य, गीत, भाषण और समूह गान प्रमुख रहे।

कार्यक्रम के संचालन एवं आयोजन में शिक्षक देवकरण सेन और नरेश कुमार चंदेल का विशेष योगदान रहा। शिक्षकों द्वारा बच्चों के लिए खेल-कूद, गतिविधियाँ और क्विज़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

Read More : Bihar Alinagar Election Results : युवा गायिका मैथिली ठाकुर ने दिग्गजों को दी चुनौती

Amgaon School : शिक्षक देवकरण सेन ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे और बच्चों से अत्यधिक प्रेम करते थे। बच्चे उन्हें प्यार से “चाचा नेहरू” कहते थे। यही कारण है कि उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिठाई और टॉफियाँ वितरित की गईं। पूरा विद्यालय उत्साह और आनंद से भरा रहा तथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *