छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! इजराइल में खुलीं 3500 नौकरियां, मिलेगी 2 लाख रुपये तक सैलरी

Rahul Goshwami

Israel Caregiver Job Opportunity: इजराइल में नौकरी का मौका तलाश रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के माध्यम से युवाओं को विदेश में रोजगार पाने का अवसर दिया जा रहा है। भारत और इजराइल के बीच हुए समझौते के तहत नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NSDC) के जरिए होम-बेस्ड केयर गिवर के 3500 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इजराइल में नौकरी का मौका पाने वाले उम्मीदवारों को अच्छा वेतन दिया जाएगा। चयन होने के बाद अभ्यर्थियों को करीब 2 लाख रुपये प्रतिमाह तक का वेतन मिलेगा।निर्धारित कटौतियों जैसे चिकित्सा बीमा, आवास और भोजन की राशि के बाद भी उम्मीदवारों को लगभग 1 लाख 99 हजार 770 रुपये प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा।

दो साल का होगा प्रारंभिक अनुबंध
इजराइल में नौकरी का मौका के तहत चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती तौर पर दो साल के लिए रोजगार अनुबंध दिया जाएगा। जरूरत और कार्य की स्थिति को देखते हुए इस अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।यह अवसर उन युवाओं के लिए खास माना जा रहा है जो विदेश में काम कर बेहतर करियर बनाना चाहते हैं।

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता क्या है?
इजराइल में नौकरी का मौका के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 25 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होना जरूरी है। आवेदक का कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है।इसके साथ ही उम्मीदवार को इंटरमीडिएट स्तर की अंग्रेजी समझ होनी चाहिए। आवेदक के पास भारतीय मान्यता प्राप्त संस्था से 990 घंटे के ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग सहित केयर गिविंग प्रमाणपत्र होना चाहिए।इसके अलावा जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, नर्सिंग असिस्टेंट या मिडवाइफ से संबंधित प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
Read More: CG News: दंतेवाड़ा में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सैकड़ों ग्रामीण, उपसरपंच और पंचों ने बदला पाला

पासपोर्ट और शारीरिक योग्यता भी जरूरी
इजराइल में नौकरी का मौका के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम तीन साल की वैधता वाला पासपोर्ट होना चाहिए। अभ्यर्थी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।इसके अलावा आवेदक की लंबाई कम से कम 1.5 मीटर और वजन 45 किलोग्राम से अधिक होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार ने पहले कभी इजराइल में कार्य नहीं किया होना चाहिए।

आवास, भोजन और अवकाश की भी मिलेगी सुविधा
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को नियोजक की ओर से रहने और खाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ चिकित्सा बीमा, 9 दिन के राष्ट्रीय अवकाश और 16 दिन की वार्षिक छुट्टी की सुविधा मिलेगी।सप्ताह में छह दिन कार्य करना होगा और निर्धारित नियमों के अनुसार अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।

ऐसे करें आवेदन और होगी चयन प्रक्रिया
इजराइल में नौकरी का मौका के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। आवेदन के बाद दस्तावेजों की जांच, पात्रता सत्यापन, स्वास्थ्य परीक्षण, पुलिस क्लीयरेंस और इजराइली नियोजक द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से साक्षात्कार लिया जाएगा।अंतिम चयन इजराइल के नियोजक द्वारा किया जाएगा। रोजगार विभाग ने पात्र उम्मीदवारों से जल्द आवेदन करने की अपील की है, ताकि समय रहते उनकी पात्रता की जांच और आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *