bhopal-bulldozer-action: बुलडोजर एक्शन के बाद सियासी संग्राम, पटवारी का बड़ा हमला

Rahul Goshwami

bhopal-bulldozer-action: राजधानी भोपाल के मानस भवन के पीछे स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शनिवार को मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर सरकार पर जमकर निशाना साधा।

पटवारी ने कहा कि सरकार गरीबों के घर उजाड़कर अमीरों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “सीएम हाउस अगर मुख्यमंत्री का घर है, तो क्या गरीबों का घर घर नहीं होता?”

उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार योजनाओं के प्रचार में सक्रिय रहती है, लेकिन जब गरीबों के आशियाने टूटते हैं तब उनकी पीड़ा नजर नहीं आती।

bhopal-bulldozer-action: कांग्रेस नेता ने दावा किया कि प्रभावित परिवार पिछले 70 से 80 वर्षों से यहां रह रहे हैं। उन्होंने कहा, “आजादी के बाद से लोग यहां बसे हुए हैं। कानून भी लंबे समय से कब्जे को अधिकार मानता है, लेकिन सरकार गरीबों को बेघर कर रही है।”

पटवारी ने आरोप लगाया कि मानस भवन विस्तार के नाम पर कार्रवाई की जा रही है और आसपास भाजपा नेताओं का कब्जा बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निवास के आसपास झुग्गियां हटाने के लिए गरीबों को निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि कार्रवाई से कई परिवारों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उनके मुताबिक एक छात्रा, जो नीट की तैयारी कर रही थी, उसका घर तोड़ दिया गया, वहीं एक खेल प्रतिभा भी बेघर हो गई।

bhopal-bulldozer-action: जानकारी के अनुसार कार्रवाई में करीब 27 परिवार प्रभावित हुए हैं और फिलहाल खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। मामले को लेकर अब प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *