Indore Crime : इंदौर के महू में आर्मी मेजर की कार से कई वाहनों को टक्कर, तीन घायल; हंगामे का वीडियो वायरल

Sanjay Sahu
Indore Crime

Indore Crime : इंदौर जिले के महू ग्रामीण क्षेत्र में एक आर्मी मेजर की कार ने चार से पांच वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक मासूम बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Indore Crime : घायल बच्चे की मां ने गुस्से में आकर मेजर की चप्पलों और लात-घूंसों से पिटाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की। घटना के चलते महू-इंदौर रोड पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।

Indore Crime : मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। Kotwali Police Station Mhow ने संबंधित वाहन जब्त कर लिया है और मेजर के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

 

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *