airspace closed :ईरान–इजरायल तनाव का मिडिल ईस्ट पर असर, एयरस्पेस बंद होने से 750 से ज्यादा लोग फंसे, फ्लाइट्स पर छाया संकट

Sanjay Sahu
airspace closed

airspace closed :इंदौर : ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव का असर अब पूरे मिडिल ईस्ट में साफ दिखाई देने लगा है। जहां दुबई में हालात फिलहाल सामान्य बताए जा रहे हैं, वहीं ईरान द्वारा एयरस्पेस बंद किए जाने के कारण सैकड़ों यात्री अलग-अलग देशों में फंस गए हैं। ट्रैवल एजेंट फेडरेशन के मुताबिक मध्यप्रदेश के 750 से अधिक लोग इस स्थिति से प्रभावित हुए हैं। आइए देखते हैं ये खास रिपोर्ट।

airspace closed :दरअसल ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब पूरे मिडिल ईस्ट के देशों पर पड़ रहा है। सुरक्षा कारणों से ईरान ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है। दुबई समेत संयुक्त अरब अमीरात के अन्य शहरों में हालात फिलहाल स्थिर बताए जा रहे हैं, लेकिन ईरान के एयरस्पेस बंद होने से कई फ्लाइट्स को डायवर्ट या रद्द करना पड़ा है। इसका सीधा असर यात्रियों और कारोबार पर पड़ा है। ट्रैवल एजेंट फेडरेशन के अनुसार, मध्यप्रदेश के 750 से अधिक यात्री मिडिल ईस्ट के अलग-अलग देशों में फंसे हुए हैं।

airspace closed :इनमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें भारत लौटना था या जिनकी आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट्स थीं। एयरस्पेस बंद होने से उनकी यात्रा योजनाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि अधिकांश एयरलाइंस ने 10 मार्च तक की बुकिंग पर कैंसिलेशन के मामले में शत-प्रतिशत रिफंड देने की घोषणा की है। इससे यात्रियों को आर्थिक रूप से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन जो लोग फिलहाल विदेश में फंसे हैं, उनके सामने ईरान का एयरस्पेस खुलने का इंतजार करने के अलावा फिलहाल कोई विकल्प नहीं है। वही स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जैसे ही एयरस्पेस खुलने की घोषणा होगी, उड़ानों का संचालन सामान्य होने की उम्मीद है।

 

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *