burhanpur-water-crisis: ताप्ती का जलस्तर घटा तो प्यासा हो गया शहर, बुरहानपुर में बढ़ा जल संकट

burhanpur-water-crisis: भीषण गर्मी के बीच बुरहानपुर में अब पेयजल संकट गहराने लगा है। ताप्ती नदी का जलस्तर घटने से शहर की जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई है, जिसके चलते कई वार्डों में पिछले चार से पांच दिनों से पानी की सप्लाई बाधित है। लोग पानी के लिए टैंकर, ट्यूबवेल और अन्य वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर होने को मजबूर हैं।

burhanpur-water-crisis: करीब 43 डिग्री तापमान के बीच बढ़ती परेशानी को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने कलेक्टर हर्ष सिंह से मुलाकात की और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पार्षदों ने ज्ञापन सौंपकर मांग की कि शहर में पहले संचालित उतावली नदी आधारित पुरानी जल व्यवस्था को तुरंत शुरू किया जाए।

burhanpur-water-crisis: पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर यादव ने आरोप लगाया कि नगर निगम अधिकारियों ने समय रहते कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की, जिसकी वजह से शहर आज गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है।

burhanpur-water-crisis: वहीं पार्षद अजय उदासीन ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर जल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जनता के साथ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

burhanpur-water-crisis: फिलहाल भीषण गर्मी और पानी की कमी ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। अब लोगों की निगाहें जिला प्रशासन और नगर निगम पर टिकी हैं कि आखिर कब तक राहत मिल पाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में गूंजे जयकारे, प्रभात आरती में उमड़ी आस्था

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजस्थान के चूरू जिले में...

Mahakal Bhasma Aarti : उज्जैन में महाकाल की भव्य भस्म आरती, “हर-हर महादेव” से गूंजा मंदिर परिसर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories