Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Korba Medical College Negligence : कोरबा मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही; पैर...

Korba Medical College Negligence : कोरबा मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही; पैर में रॉड लगाकर स्क्रू लगाना भूले डॉक्टर, एक्सरे में हुआ खुलासा

0
67

Korba Medical College Negligence : कोरबा। जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल एक बार फिर अपनी कार्यप्रणाली को लेकर विवादों के घेरे में है। यहाँ एक सड़क हादसे में घायल महिला के पैर का ऑपरेशन करने के दौरान डॉक्टरों द्वारा एक गंभीर चूक का मामला सामने आया है। डॉक्टरों ने महिला के पैर में रॉड तो डाल दी, लेकिन उसके निचले हिस्से में जरूरी स्क्रू लगाना ही भूल गए। इस बड़ी लापरवाही का पता ऑपरेशन के दो दिन बाद तब चला जब मरीज का एक्सरे कराया गया।

एक्सरे ने खोली व्यवस्था की पोल जानकारी के अनुसार, छुरी निवासी भूरी मरकाम सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी, जिसके कारण उसके पैर की हड्डी टूट गई थी। परिजनों ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी। ऑपरेशन के दो दिन बाद जब मरीज की स्थिति की समीक्षा के लिए एक्सरे किया गया, तो रिपोर्ट देखकर परिजन दंग रह गए। एक्सरे में स्पष्ट दिखा कि रॉड के ऊपरी हिस्से में तो स्क्रू लगा है, लेकिन नीचे का हिस्सा बिना स्क्रू के ही छोड़ दिया गया है।

अस्पताल प्रबंधन का बचाव इस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा और डॉक्टरों की संजीदगी पर सवाल उठने लगे हैं। परिजनों ने इसे डॉक्टरों की सीधी लापरवाही करार दिया है। हालांकि, मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमएस डॉ. गोपाल कंवर इस पूरे मामले को लापरवाही मानने से इनकार कर रहे हैं। वहीं, संबंधित डॉक्टरों का कहना है कि महिला का दोबारा ऑपरेशन कर छूटा हुआ स्क्रू लगा दिया जाएगा।

परिजनों में आक्रोश मरीज के परिजन राजेश यादव ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। एक ही पैर का बार-बार ऑपरेशन किए जाने की बात से मरीज की सेहत को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की साख पर सवालिया निशान लगा दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here