Indore News: राजवाड़ा में सामाजिक कार्यक्रम के नाम पर डिनर आयोजन, सुरक्षा और अनुमति पर उठे सवाल

0
86
Indore News
Indore News

Indore News: इंदौर : इंदौर की ऐतिहासिक धरोहर राजवाड़ा एक बार फिर विवादों में है। सामाजिक कार्यक्रम की आड़ में दरबार हॉल में डिनर आयोजन किए जाने से सुरक्षा मानकों और अनुमति प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Indore News: दरअसल, एक जैन सोशल ग्रुप एलीगेंट ने पपेट शो की अनुमति ली थी, लेकिन इसके दायरे से बाहर जाकर दरबार हॉल में भोजन परोसा गया। आयोजन के लिए राजवाड़ा परिसर में गैस सिलेंडर भी लाए गए, जबकि ऐतिहासिक इमारत में खाना बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। राजवाड़ा का हाल ही में 26 करोड़ रुपए की लागत से रिनोवेशन किया गया था।

Indore News: इस मामले में पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने अनुमति दी थी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यदि बिना वैध अनुमति के राजवाड़ा परिसर में कार्यक्रम और खाना बनाने की मंजूरी दी गई है, तो संबंधित विभाग पर उचित कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Indore News: नेता प्रतिपक्ष और नगर निगम के सदस्य चिंटू चौकसे ने महापौर को घेरते हुए कहा कि महापौर के कार्यकाल में शहर में कई क्षेत्र काम न होने के कारण समस्याओं का सामना कर रहा है। उन्होंने राजवाड़ा में हुए आयोजन की कड़ी निंदा की और मामले की निष्पक्ष जांच व संबंधित अधिकारियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की।

Indore News: इस घटना से नागरिकों और इतिहास प्रेमियों में नाराज़गी है। कई लोगों का कहना है कि प्रशासन को ऐसे आयोजनों पर सख्त नियंत्रण रखना चाहिए, ताकि ऐतिहासिक धरोहरों को नुकसान न पहुँचे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here