Friday, September 25, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Fake Crime Branch Call : अशोकनगर: सोशल मीडिया पर दोस्ती, दुष्कर्म और...

Fake Crime Branch Call : अशोकनगर: सोशल मीडिया पर दोस्ती, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग कर 1.30 करोड़ ठगने वाला गिरोह गिरफ्तार

Fake Crime Branch Call : अशोकनगर। जिले की कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और बाद में आपत्तिजनक वीडियो के जरिए करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये की वसूली करने वाले एक शातिर संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने तथाकथित तांत्रिक युवती, टैटू आर्टिस्ट और मुख्य आरोपी सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

5 साल पहले इंस्टाग्राम से शुरू हुआ जाल पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि 5 साल पहले जब वह 12वीं कक्षा में थी, तब इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान आदित्य सिंह तोमर से हुई। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे अपने प्रभाव में लिया और टैटू स्टूडियो में बुलाकर बिना सहमति के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। इसके बाद बदनामी का डर दिखाकर आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया और लाखों रुपये की मांग शुरू कर दी।

एस्ट्रोलॉजर बनकर रची ठगी की बड़ी साजिश जब पीड़िता ने अपनी परिचित आयुषी चौहान (स्वयं को एस्ट्रोलॉजर बताने वाली) से मदद मांगी, तो आयुषी ने मदद के बहाने उसे और डराया। आयुषी और उसके साथी आकाश चौहान ने फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर पीड़िता को कॉल करवाए और जेल भेजने की धमकी देकर किस्तों में करोड़ों रुपये वसूले। आरोपियों ने हद तो तब कर दी जब पीड़िता को उसके माता-पिता के जेवर गिरवी रखकर 35 लाख रुपये का गोल्ड लोन लेने पर मजबूर किया।

पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी आदित्य सिंह तोमर, आयुषी चौहान, आकाश चौहान और आर्यन सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से ठगी की रकम से खरीदी गई लग्जरी थार रॉक्स कार, स्कूटी, लैपटॉप, मोबाइल और करीब 1.50 लाख रुपये नगद सहित सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here