Raipur News : रायपुर के सड्डू में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां जुटीं

Sanjay Sahu
Raipur News

Raipur News : रायपुर : रायपुर के सड्डू इलाके में गुरुवार सुबह एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरा गोदाम इसकी चपेट में आ गया, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।

Raipur News : सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। अब तक पांच दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं, जबकि अतिरिक्त वाहन भी लगातार बुलाए जा रहे हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम मौके पर तैनात है और स्थिति पर नजर रखे हुए है।

 

Raipur News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग बेहद तेज थी और देखते ही देखते पूरे गोदाम में फैल गई, जिससे उसे नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Raipur News : यह घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की है, जहां प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर हालात की निगरानी कर रहे हैं। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *