Thursday, September 24, 2026
Home Madhya Pradesh CM मोहन यादव का आज रीवा दौरा, कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों...

CM मोहन यादव का आज रीवा दौरा, कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CM मोहन यादव
CM मोहन यादव

भोपाल/रीवा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रीवा जिले के दौरे पर रहेंगे। सुबह 11 बजे वे मुख्यमंत्री निवास पर वन विभाग की बैठक लेंगे, इसके बाद दोपहर 12 बजे से नवकरणीय ऊर्जा विभाग की ब्रीफिंग करेंगे। वहीं 12:20 बजे दूरदर्शन केंद्र भोपाल में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दोपहर 1:10 बजे मुख्यमंत्री भोपाल से रीवा के लिए रवाना होंगे और 2:05 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे सीधे त्योंथर जाएंगे। दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री विंध्य विकास संकल्प सम्मेलन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान कई विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा।कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री शाम 6:10 बजे रीवा से वापस भोपाल लौटेंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here