Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Cockroach Janata Party: भोपाल में कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस ‘यह...

Cockroach Janata Party: भोपाल में कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस ‘यह राजनीतिक दल नहीं, युवाओं का आंदोलन’, सिस्टम पर साधा निशाना

Cockroach Janata Party: भोपाल। राजधानी भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों ने संगठन की विचारधारा और आगामी रणनीति को लेकर खुलकर बात की। संगठन ने स्पष्ट किया कि यह पारंपरिक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि युवाओं की आवाज को मजबूत करने वाला एक यूथ मूवमेंट है, जो विशेष रूप से Gen-Z पीढ़ी के मुद्दों और चिंताओं को केंद्र में रखकर काम कर रहा है।

Cockroach Janata Party:प्रेस वार्ता के दौरान संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके से चर्चा के आधार पर बताया गया कि आंदोलन का उद्देश्य किसी विशेष राजनीतिक दल या व्यक्ति का विरोध करना नहीं है, बल्कि उन व्यवस्थागत कमियों के खिलाफ आवाज उठाना है, जो युवाओं के भविष्य को प्रभावित कर रही हैं।

‘युवाओं की आवाज दबाई जा रही है’

Cockroach Janata Party:संगठन के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि देश में बार-बार पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आती हैं, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है। उनका कहना था कि जब युवा इन मुद्दों पर सवाल उठाते हैं तो उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट ब्लॉक किए जाने और अभिव्यक्ति पर अंकुश लगाने जैसे आरोप भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाए गए।

READ MORE: Forest Department News: राजगढ़ में डीएफओ के बंगले से चंदन चोरी: चार अधिकारियों के सरकारी आवासों को निशाना, लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद

Cockroach Janata Party:उन्होंने कहा कि अब सरकारी संस्थानों और संबंधित एजेंसियों को अपनी जिम्मेदारियों से बचने की अनुमति नहीं दी जा सकती। युवाओं को जवाबदेही और पारदर्शिता चाहिए, और यही इस आंदोलन का मूल उद्देश्य है।

जल्द बनेगी प्रदेश स्तरीय कोर कमेटी

Cockroach Janata Party:प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी घोषणा की गई कि संगठन जल्द ही मध्यप्रदेश की अपनी कोर कमेटी की घोषणा करेगा। इसके माध्यम से विभिन्न जिलों और क्षेत्रों में युवाओं को जोड़ने और संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने की योजना बनाई जा रही है।

पाकिस्तान से जुड़े फॉलोअर्स के सवाल पर प्रतिक्रिया

Cockroach Janata Party:सोशल मीडिया पर संगठन के बड़ी संख्या में विदेशी, विशेषकर पाकिस्तान से जुड़े फॉलोअर्स होने के सवाल पर प्रतिनिधियों ने कहा कि यह केवल एक प्रोपेगेंडा है। उनका दावा है कि आंदोलन को बदनाम करने के उद्देश्य से इस प्रकार की बातें फैलाई जा रही हैं। संगठन का कहना है कि उनका फोकस पूरी तरह युवाओं के मुद्दों और सामाजिक बदलाव पर है।

READ MORE: Shajapur Power Cut: भीषण गर्मी में बिजली संकट से जनता परेशान, युव कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा

युवाओं को जोड़ने की तैयारी

Cockroach Janata Party:कॉकरोच जनता पार्टी ने दावा किया कि आने वाले समय में यह आंदोलन शिक्षा, रोजगार, परीक्षा प्रणाली, पारदर्शिता और युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दों पर व्यापक अभियान चलाएगा। संगठन का मानना है कि नई पीढ़ी केवल राजनीतिक वादों से संतुष्ट नहीं है, बल्कि वह जवाबदेही और परिणाम चाहती है।

Cockroach Janata Party:प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद यह स्पष्ट संकेत मिला कि संगठन खुद को एक वैकल्पिक युवा मंच के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहा है। अब देखना होगा कि यह आंदोलन युवाओं के बीच कितना प्रभाव छोड़ पाता है और प्रदेश में अपनी पकड़ कितनी मजबूत कर पाता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here