Thursday, October 8, 2026
Home Chhattisgarh Surajpur Crime: सूरजपुर डबल मर्डर केस: मां-बेटी की हत्या के 3 दोषियों...

Surajpur Crime: सूरजपुर डबल मर्डर केस: मां-बेटी की हत्या के 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद

Surajpur Crime
Surajpur Crime

Surajpur Crime: सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने चार दोषियों को सजा सुनाई है। कोर्ट ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत तीन दोषियों को फांसी की सजा दी है। वहीं, चौथे आरोपी आर्यन विश्वकर्मा को मरते दम तक उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। 29 सितंबर को कोर्ट ने चारों आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी ठहराया था। इसके बाद सजा को लेकर बहस हुई। पीड़ित पक्ष के वकील संजय अंबस्ट ने मामले को बेहद गंभीर बताते हुए दोषियों को अधिकतम सजा देने की मांग की थी।

घर में घुसकर मां-बेटी की हत्या

यह मामला अक्टूबर 2024 का है। पुलिस विभाग में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और नाबालिग बेटी की उनके घर में हत्या कर दी गई थी। आरोप के मुताबिक, पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद उसकी बेटी को भी मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात के बाद दोनों के शवों को घर से करीब पांच किलोमीटर दूर ले जाकर फेंक दिया गया था। अगले दिन दोनों के शव मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ। हेड कॉन्स्टेबल जब रात में ड्यूटी से घर लौटे तो घर के अंदर खून के निशान मिले, जबकि पत्नी और बेटी वहां नहीं थीं। इसके बाद उन्होंने दोनों की तलाश शुरू की।

Surajpur Crime: भाई से विवाद के बाद रची गई साजिश

मामले की जांच में सामने आया था कि मुख्य आरोपी कुलदीप साहू अपने भाई संदीप साहू के साथ हुई मारपीट को लेकर नाराज था। 9 अक्टूबर 2024 को जगराता कार्यक्रम के दौरान संदीप का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस उसे थाने लेकर गई थी। आरोप है कि थाने में संदीप के साथ मारपीट हुई थी। इसी बात को लेकर कुलदीप नाराज था और उसने बदला लेने की योजना बनाई।

पुलिसकर्मी पर खौलता तेल डालने का आरोप

वारदात से एक दिन पहले कुलदीप अपने साथियों के साथ सूरजपुर के पुराने बस स्टैंड में था। इसी दौरान आरक्षक घनश्याम सोनवानी की नजर उस पर पड़ी। कुलदीप को पकड़ने की कोशिश के दौरान उसने आरक्षक पर खौलता तेल डाल दिया और तलवार से हमला करने की धमकी देकर वहां से भाग गया। इसके बाद पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी थी। आरोप है कि कुलदीप ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की।

Surajpur Crime: वारदात के बाद झारखंड भाग गया था आरोपी

Surajpur Crime: मां-बेटी की हत्या के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। मुख्य आरोपी कुलदीप साहू पर पुलिस टीम पर फायरिंग करने का भी आरोप लगा था। इसके बाद वह झारखंड की ओर भाग गया। बाद में बलरामपुर पुलिस ने उसे बस से उतरते समय गिरफ्तार कर लिया। जांच में आर्यन विश्वकर्मा, चंद्रकांत चौधरी और रिंकू सिंह की भूमिका भी सामने आई।

हत्या के बाद सूरजपुर में भड़का था आक्रोश

Surajpur Crime: मां-बेटी की हत्या की खबर सामने आने के बाद सूरजपुर में लोगों का गुस्सा भड़क गया था। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन और विरोध हुआ। इस दौरान कुलदीप साहू के घर और गोदाम के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की गई। अब कोर्ट ने तीन दोषियों को फांसी और एक दोषी को मरते दम तक उम्रकैद की सजा सुनाई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here