Friday, May 22, 2026
42.1 C
Raipur

Shajapur Power Cut: भीषण गर्मी में बिजली संकट से जनता परेशान, युव कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा

Shajapur Power Cut: शाजापुर। जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर युव कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शुक्रवार को बिजली विभाग कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बार-बार हो रही बिजली कटौती पर गहरा आक्रोश जताया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।

Shajapur Power Cut:युव कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस समय जिले में भीषण गर्मी का दौर जारी है और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। ऐसे हालात में लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की आवश्यकता है, लेकिन बिजली विभाग द्वारा लगातार कटौती की जा रही है। कभी लोड सेटिंग तो कभी मेंटेनेंस का हवाला देकर घंटों तक बिजली बंद रखी जाती है, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है।

READ MORE: Indore Job Fraud: इंदौर में कोर्ट नौकरी के नाम पर ठगी का खुलासा फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर लोगों से वसूले पैसे, महिला समेत दो गिरफ्तार

Shajapur Power Cut:संगठन का कहना है कि अघोषित बिजली कटौती का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर पड़ रहा है। दिनभर की तपती गर्मी के बाद रात में भी बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर है, जहां कई बार लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है।

Shajapur Power Cut:युव कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एक तरफ उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही, वहीं दूसरी तरफ बिजली विभाग द्वारा भारी-भरकम बिल भेजे जा रहे हैं। अधिक खपत का हवाला देकर बिल राशि बढ़ाई जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों को बिजली नहीं मिलने के बावजूद बढ़े हुए बिलों का भुगतान करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

Shajapur Power Cut:ज्ञापन के माध्यम से युव कांग्रेस ने मांग की कि अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए और यदि किसी कारणवश बिजली आपूर्ति बाधित करनी हो तो उपभोक्ताओं को पहले से सूचना दी जाए। साथ ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

READ MORE: MP Asha Workers: रुका वेतन और 21 हजार मानदेय की मांग, बड़वानी में कलेक्ट्रेट पहुंचीं सैकड़ों आशा-उषा कार्यकर्ता

Shajapur Power Cut:युव कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि विभाग द्वारा जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो संगठन जनता के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन और प्रदर्शन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और बिजली विभाग की होगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Dhirendra Shastri in Badrinath Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 21 दिवसीय एकात्म साधना

Dhirendra Shastri in Badrinath Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 21 दिवसीय एकात्म साधना

Modi Meloni Melody: कार राइड से डिनर तक… मोदी-मेलोनी की दोस्ती फिर हुई वायरल..

Modi Meloni Melody: कार राइड से डिनर तक… मोदी-मेलोनी की दोस्ती फिर हुई वायरल..

Chhatttisgarh मेंMonsoon की एंट्री की तारीख फाइनल! बड़ी राहत की खबर..

Chhatttisgarh मेंMonsoon की एंट्री की तारीख फाइनल! बड़ी राहत की खबर..

Chhatarpur  में शादी से पहले टूटा रिश्ता, निजी वीडियो भेजकर रुकवाई गई बारात..

Chhatarpur में शादी से पहले टूटा रिश्ता, निजी वीडियो भेजकर रुकवाई गई बारात..

Exclusive Interview With Rohitash Gaud | Bhabiji Ghar Par Hain Actor | Manmohan Tiwari

Exclusive Interview With Rohitash Gaud | Bhabiji Ghar Par Hain Actor | Manmohan Tiwari

Twisha Sharma Case:: राष्ट्रपति तक पहुंची न्याय की गुहार, परिवार ने उठाए सवाल..

Twisha Sharma Case:: राष्ट्रपति तक पहुंची न्याय की गुहार, परिवार ने उठाए सवाल..

Latest YouTube Shorts

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories