Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh SIT Investigation Bhopal : भोपाल गौ मांस कांड : SIT करेगी ‘अंदरूनी’...

SIT Investigation Bhopal : भोपाल गौ मांस कांड : SIT करेगी ‘अंदरूनी’ मिलीभगत की जांच, नगर निगम अध्यक्ष बोले- “दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा”

SIT Investigation Bhopal : भोपाल: राजधानी के जहांगीराबाद इलाके में पकड़े गए गौ मांस से भरे ट्रक के मामले ने भोपाल की सियासत और प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। इस मामले में हिंदूवादी संगठनों के उग्र प्रदर्शन और ‘शहर सरकार’ की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों के बाद अब पुलिस और प्रशासन ने SIT (Especial Investigation Team) का गठन कर दिया है।

निगम अध्यक्ष के कड़े तेवर: नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने मीडिया से चर्चा के दौरान स्पष्ट किया कि SIT का गठन केवल खानापूर्ति के लिए नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, “SIT हर उस बिंदु की जांच करेगी जहाँ से इस अवैध तस्करी को संरक्षण मिला है। इसमें नगर निगम के उन अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी सूक्ष्मता से जांच की जाएगी, जिन्होंने किसी भी प्रकार का अनैतिक लाभ लेकर इस अवैध कारोबार को पनपने दिया।”

CCTV कंट्रोल पर बड़ी चूक: मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू सीसीटीवी कैमरों का नियंत्रण (एक्सेस) है। किशन सूर्यवंशी ने स्वीकार किया कि यह एक गंभीर विषय है कि शहर की निगरानी करने वाले सीसीटीवी का एक्सेस नगर निगम के बजाय निजी संचालक के पास कैसे था। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किन परिस्थितियों में संचालक को इतना पावर दिया गया और इसका एक्सेस नगर निगम के पास क्यों नहीं था। SIT अब इस तकनीकी और प्रशासनिक चूक की भी जांच करेगी।

छोड़ा नहीं जाएगा दोषी: सूर्यवंशी ने भरोसा दिलाया कि यदि कोई कर्मचारी या अधिकारी इस नेटवर्क का हिस्सा पाया जाता है, तो उसे तत्काल प्रभाव से हटाया जाएगा और कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने इसे शहर की शांति और धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ बताया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here