NITI Aayog : पश्चिम एशिया संकट का असर: NITI Aayog ने केंद्र सरकार को बड़े निर्माण कार्य 2 साल रोकने की दी सलाह

NITI Aayog : नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संकट और बढ़ती वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच नीति आयोग (NITI Aayog) ने केंद्र सरकार को देशभर में बड़े निर्माण कार्यों पर दो साल तक रोक लगाने की सलाह दी है। सूत्रों के मुताबिक, बढ़ती निर्माण लागत, आयात पर बढ़ते खर्च और सप्लाई चेन प्रभावित होने के कारण यह सिफारिश की गई है।

NITI Aayog : बताया जा रहा है कि नीति आयोग ने केंद्र के संबंधित मंत्रालयों को भेजी अपनी सिफारिश में कहा है कि मौजूदा परिस्थितियों में बड़े पैमाने पर निर्माण और ध्वस्तीकरण (डिमोलिशन) गतिविधियों को फिलहाल स्थगित किया जाना चाहिए। इस सुझाव में दिल्ली स्थित निर्माण भवन, उद्योग भवन और शास्त्री भवन जैसे केंद्रीय मंत्रालयों के परिसरों के पुनर्निर्माण और ध्वस्तीकरण कार्य भी शामिल हैं।

NITI Aayog : सूत्रों के अनुसार, निर्माण भवन परिसर में चल रहा ध्वस्तीकरण कार्य फिलहाल रोक दिया गया है। वहीं उद्योग भवन परिसर में शुरू हुई शुरुआती तैयारियों को भी रोकने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा शास्त्री भवन और कृषि भवन से जुड़े प्रस्तावित पुनर्विकास कार्य भी फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिए गए हैं।

NITI Aayog : जानकारी के मुताबिक, बड़े निर्माण कार्यों में भारी मशीनरी, क्रेन, गैस कटर, निर्माण सामग्री और भारी मात्रा में ईंधन की जरूरत होती है। ऐसे में पश्चिम एशिया संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य से ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने के कारण सरकार संसाधनों की बचत और खर्च कम करने पर जोर दे रही है।

NITI Aayog : गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से ईंधन बचाने, अनावश्यक यात्रा कम करने, वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने और सोने की खरीद सीमित करने की अपील की थी। नीति आयोग की यह सिफारिश उसी दिशा में उठाया गया बड़ा कदम मानी जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में गूंजे जयकारे, प्रभात आरती में उमड़ी आस्था

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजस्थान के चूरू जिले में...

Mahakal Bhasma Aarti : उज्जैन में महाकाल की भव्य भस्म आरती, “हर-हर महादेव” से गूंजा मंदिर परिसर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories