Thursday, October 1, 2026
Home Chhattisgarh गरियाबंद में बड़ा वन्यजीव अपराध, बाघ के शिकार से पहले शिकारी गिरफ्तार…

गरियाबंद में बड़ा वन्यजीव अपराध, बाघ के शिकार से पहले शिकारी गिरफ्तार…

gariaband-tiger-hunting-gang-arrested: गरियाबंद जिले के उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन विभाग की एंटी पोचिंग टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाघ के शिकार की साजिश को नाकाम कर दिया। संयुक्त अभियान में 7 अंतरराज्यीय शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी पड़ोसी राज्य ओडिशा के निवासी बताए जा रहे हैं।

वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग टाइगर रिजर्व क्षेत्र की पहाड़ियों में डेरा डालकर वन्यजीवों के शिकार की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के बाद उदंती टाइगर रिजर्व की एंटी पोचिंग टीम ने निगरानी बढ़ाई और पहाड़ी इलाकों में विशेष कैंप लगाकर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया।

gariaband-tiger-hunting-gang-arrested: छापेमारी के दौरान टीम ने 7 आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से जहरीला पदार्थ, हिरण के सींग और शिकार में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बाघ के शिकार की योजना बना रहे थे।

वन अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि बाघ को मारने के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। इस मामले में शिकार का सौदा करने वाले एक अन्य आरोपी को भी ओडिशा से गिरफ्तार किया गया है।

gariaband-tiger-hunting-gang-arrested: पूरी कार्रवाई उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व, ओडिशा वन मंडल और फोरेंसिक टीम की संयुक्त टीम ने अंजाम दी। फिलहाल सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

वन विभाग का कहना है कि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी और अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि शिकारियों की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here