भारत में अब पेट्रोल नहीं, बिजली से दौड़ेगी Toyota, आज होगी 500+ KM रेंज वाली नई Urban Cruiser EV

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच अब टोयोटा ने भी बड़ा कदम उठा लिया है। जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी आज यानी 20 जनवरी 2026 को भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Toyota Urban Cruiser EV लॉन्च करने जा रही है। यह टोयोटा की पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिससे कंपनी के EV सेगमेंट में मजबूत इरादे साफ नजर आते हैं।

अब तक टोयोटा का फोकस हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर रहा है, जिसमें Urban Cruiser Hyryder और Innova Hycross जैसी कारें शामिल हैं। लेकिन Urban Cruiser EV के साथ कंपनी पूरी तरह इलेक्ट्रिक भविष्य की ओर कदम बढ़ा रही है।

किन गाड़ियों से होगी सीधी टक्कर?

Toyota Urban Cruiser EV को बेहद प्रतिस्पर्धी सेगमेंट में उतारा गया है। इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta Electric, MG ZS EV और आने वाली Maruti Suzuki e-Vitara से होगा। टोयोटा की विश्वसनीयता और मजबूत ब्रांड इमेज इसे इस सेगमेंट में खास बना सकती है।

Read More : विराट-रोहित को BCCI का बड़ा झटका! नहीं देगी 7 करोड़ सैलरी… सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हट सकती है A+ कैटेगरी

डिजाइन और इंटीरियर में दिखेगा प्रीमियम टच

Urban Cruiser EV का डिजाइन काफी हद तक Toyota Camry से प्रेरित है। इसके फ्रंट में स्लिम LED हेडलैंप्स और सिंगल स्ट्रिप DRL दी गई है, जो इसे फ्यूचरिस्टिक लुक देती है। यह SUV HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर बनी है।

इंटीरियर में 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.1-इंच टचस्क्रीन, ग्लास रूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और फ्लोटिंग सेंटर कंसोल जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV बनाते हैं।

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

Toyota Urban Cruiser EV दो बैटरी विकल्पों के साथ आएगी—

  • 49 kWh बैटरी: 144 हॉर्सपावर

  • 61 kWh बैटरी: 174 हॉर्सपावर

बड़ी बैटरी वेरिएंट में यह SUV 543 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है, जो लंबी दूरी के लिए इसे बेहतरीन विकल्प बनाती है।

सेफ्टी और एडवांस टेक्नोलॉजी

सेफ्टी के लिहाज से Urban Cruiser EV को 5-स्टार BNCAP रेटिंग मिलने की उम्मीद है। इसमें 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS, ESC, TPMS और ABS के साथ EBD जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories