Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : DEO ऑफिस आगजनी पर राजनीति गरम, भाजपा और कांग्रेस...

CG NEWS : DEO ऑफिस आगजनी पर राजनीति गरम, भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, विधायक पुरंदर ने कही ये बात

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर: जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में आग लगने की घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों के भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए जानबूझकर आग लगाई गई है।

CG NEWS : पुरंदर मिश्रा ने कहा कि यह सामान्य आगजनी की घटना नहीं है, बल्कि इसके पीछे साजिश की आशंका है। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस के आग लगाने वाले एंगल से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उनका आरोप है कि कांग्रेस नेताओं ने खुद आग लगाकर अब भ्रष्टाचार को लेकर हंगामा शुरू किया है, ताकि अपने कार्यकाल में हुए घोटालों से जुड़े दस्तावेज नष्ट किए जा सकें।

CG NEWS : ननकीराम कंवर के पत्र पर केंद्र सरकार द्वारा जांच के निर्देश दिए जाने को लेकर मिश्रा ने कहा कि इससे कांग्रेस खेमे में घबराहट है। उन्होंने ननकीराम कंवर को वरिष्ठ और ईमानदार नेता बताते हुए कहा कि वे लगातार भ्रष्टाचार के मामलों को सामने ला रहे हैं। कांग्रेस शासन के दौरान DMF घोटाले की शिकायत भी की गई है। मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है और हर घोटाले की जांच होगी।

CG NEWS : वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी आगजनी की घटना को साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि DEO कार्यालय में आग लगने के बाद इमारत को तोड़ दिया गया, जिससे संदेह और गहरा गया है। बैज के अनुसार जले हुए दस्तावेजों में कई वित्तीय और नियुक्ति से जुड़ी फाइलें शामिल थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच से पहले ही बिल्डिंग तोड़ना भ्रष्टाचार को छुपाने की कोशिश हो सकती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here