NHM Employees’ Conference Tomorrow:एनएचएम कर्मचारी संघ का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन कल, बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर में होगा आयोजन

Sanjay Sahu
NHM Employees' Conference Tomorrow

NHM Employees’ Conference Tomorrow:रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ द्वारा आज सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा, रायपुर में प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस महासम्मेलन में प्रदेशभर से 18 हजार से अधिक एन.एच.एम. कर्मचारी, अधिकारी एवं उनके परिवारजन शामिल होंगे।

NHM Employees’ Conference Tomorrow:कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित राज्य सरकार के अनेक मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी आमंत्रित हैं।

NHM Employees’ Conference Tomorrow:संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) के कर्मचारी विगत 21 वर्षों से प्रदेश के ग्रामीण, वनांचल एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का दायित्व निभा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में एन.एच.एम. कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यह महासम्मेलन कर्मचारियों के योगदान, समर्पण एवं स्वास्थ्य सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को समर्पित है।
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य 21 वर्ष एवं कोविड 19 की सेवाओं पर भी चर्चा किया जायेगा,

NHM Employees’ Conference Tomorrow:संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी एवं प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों से लगभग 18 हजार एन.एच.एम. कर्मचारी रायपुर पहुंच रहे हैं। वर्षों से स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एकजुट होंगे।
ज्ञातहो की नियमितीकरण, सुरक्षित भविष्य, चिकित्सा परिचर्चा, अनुकम्पा नियुक्ति,ग्रेड पे, स्थानांतरण नीति, नई मानव संसाधन नीति तथा वेतन वृद्धि जैसी प्रमुख मांगें वर्षो से लंबित हैं

NHM Employees’ Conference Tomorrow: जिनके संबंध में कर्मचारी लंबे समय से शासन का ध्यान आकर्षित करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि महासम्मेलन के लिए मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री सहित प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं, स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी भूमिका, उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ ने प्रदेशभर के सभी कर्मचारी एवं अधिकारी साथियों से कार्यक्रम में सहभागिता कर इसे सफल एवं ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *