CG Champa Bribery Case : लाखों रुपये की रिश्वत लेते भू-अर्जन पटवारी और ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार…

0
126
CG Champa Bribery Case
CG Champa Bribery Case

CG Champa Bribery Case : जांजगीर/चांपा। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB/EOW) ने आज चांपा एसडीएम कार्यालय में छापा मारकर भू-अर्जन शाखा के अमीन पटवारी और एक कंप्यूटर ऑपरेटर को किसान से ₹1 लाख 80 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। यह रिश्वत राशि किसान को उसकी भू-अर्जन मुआवजा राशि का भुगतान करवाने में मदद के एवज में मांगी जा रही थी।

CG Champa Bribery Case : मुआवजा राशि के लिए मांगी थी घूस

शिकायतकर्ता : जिला सक्ती के ग्राम रायपुरा निवासी बुधराम धीवर ने 16 अक्टूबर को बिलासपुर एसीबी इकाई में शिकायत दर्ज कराई थी।

मामला: किसान बुधराम की जमीन (ग्राम कोसमंदा) का नेशनल हाईवे निर्माण के लिए अधिग्रहण किया गया था, जिसके मुआवजे के तौर पर उन्हें और उनकी बहन को अगस्त 2025 में संयुक्त बैंक खाते में ₹35 लाख 64 हजार 099 का भुगतान किया गया था।

READ MORE : CG Foundation Day 2025 : छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सरकारी छुट्टी का ऐलान….

रिश्वत की मांग : मुआवजा राशि निकलवाने में मदद के नाम पर चांपा एसडीएम कार्यालय के भू-अर्जन शाखा के अमीन पटवारी बाबू बिहारी सिंह और ऑपरेटर राजकुमार उनसे ₹1 लाख 80 हजार की रिश्वत मांग रहे थे।

 ACB ने बिछाया जाल

किसान की शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी ने ट्रैप की योजना तैयार की।

सफलता: आज (गुरुवार) प्रार्थी को ₹1,80,000 की रिश्वत रकम लेकर आरोपियों को देने भेजा गया। जैसे ही अमीन पटवारी बाबू बिहारी सिंह और ऑपरेटर राजकुमार देवांगन ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, डीएसपी अजितेश सिंह के नेतृत्व में आसपास तैनात एसीबी बिलासपुर की टीम ने दोनों को पकड़ लिया।

READ MORE : ACB Action : PWD सब इंजीनियर C.P. बंजारे ACB के जाल में, जानें पूरा मामला….

जब्ती : एसीबी ने रिश्वत की रकम ₹1,80,000 तत्काल जब्त कर ली।

FIR : दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7, 12 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

एसीबी इकाई बिलासपुर की पिछले डेढ़ साल में यह लगातार 36वीं ट्रैप की कार्रवाई है, जिससे सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here