Sarangarh News : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के काफिले में बड़ा हादसा, 6 वाहन टकराए, पूर्व विधायक समेत 4 घायल….

Parivesh
Sarangarh News : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज

सारंगढ़। Sarangarh News : छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के काफिले में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पेट्रोलिंग वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही छह गाड़ियाँ एक-दूसरे से भिड़ गईं। हादसे में पूर्व विधायक पद्मा मनहर समेत चार लोग घायल हो गए, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बाल-बाल बच गए।

Sarangarh News : रायगढ़ लौटते समय हुआ हादसा
यह घटना 17 जून की है, जब प्रदेश अध्यक्ष बैज सारंगढ़ में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायगढ़ लौट रहे थे। काफिले में कई स्थानीय नेताओं और जिला पंचायत सदस्यों की गाड़ियाँ शामिल थीं। अचानक एक पेट्रोलिंग गाड़ी के तेज ब्रेक लगाते ही पीछे चल रही गाड़ियाँ नियंत्रण खो बैठीं और एक के बाद एक भिड़ गईं।

Sarangarh News

घायलों में पूर्व विधायक सहित कई नेता
हादसे में पूर्व विधायक पद्मा मनहर, जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज, नेता चंद्रदेव राय समेत चार लोग घायल हो गए। राहत की बात ये रही कि दीपक बैज जिस वाहन में थे, वह इस टक्कर से बच गया।

घटना के बाद मची हलचल
घटना की जानकारी मिलते ही सारंगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार दिलवाया। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को क्रेन की मदद से नजदीकी शोरूम पहुंचाया गया, वहीं बाकी नेताओं को वैकल्पिक वाहनों से रायगढ़ रवाना किया गया।

राजनीतिक हलकों में चर्चा
इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है। हादसे के बाद काफिले की सुरक्षा व्यवस्था और समन्वय पर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने हादसे को महज एक अचानक तकनीकी चूक बताया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *